Latest

पूर्व केबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक की स्मृति में होगा निःशुल्क उपचार

200 डॉक्टरों, 400 पैरामेडिकल की टीम बरही में दो दिन करेगी इलाज

24-25 मार्च को हर मर्ज का बरही में होगा उपचार

(अनुराग शुक्ला )
बरही (अनुराग दर्शन समाचार ) । जिले के बरही में 24 एवं 25 मार्च को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां 200 डॉक्टरों की टीम हर मर्ज का निःशुल्क उपचार करेगी। क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद के लिए यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक की स्मृति में क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। चिरायु मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल भोपाल की पूरी टीम, पूरी मशीनरी, लैब, ऑपरेशन थिएटर के साथ निःशुल्क उपचार करेगी, जिसमे जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। रविवार को चिरायु हॉस्पिटल भोपाल के डायरेक्टर अजय गोयनका, कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के साथ पूर्व मंत्री व क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शिविर स्थल का चयन करने बरही पहुँचे।
बरही में लगने वाले दो दिवसीय मेडिकल कैम्प के बारे में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि वैश्विक बीमारी कोरोना के मरीजों को ठीक करने के लिए पूरे देश मे चिरायु हॉस्पिटल आगे आया था, क्षेत्र में कई ऐसे पीड़ित, जरूरतमंद है, जो बाहर जाकर इलाज नही करा सकते, इसी को देखते हुए बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी हॉस्पिटल ही दो दिन के लिए बरही लेकर आ रहा हूँ, जिसमे सम्पूर्ण इलाज निःशुल्क होगा, वही चिरायु के डायरेक्टर अजय गोयनका ने कहा कि हर क्रिटिकल केश का इलाज निःशुल्क होगा, चाहे 2 माह का भी वक्त लगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि इस शिविर के लिए जिला प्रशासन हर स्तर की सहयोग करेगा, इस तरह के शिविर से लोगो को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बरही ही नही कटनी जिले में इस तरह का मेडिकल कैम्प पहली बार लग रहा है, जिसमे 200 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ 400 पैरामेडिकल स्टाफ पूरे डायग्नोसिस के साथ मौजूद रहेगा, जो बरही के सरस्वती स्कूल में सम्पन्न होगा।

Related Articles

Back to top button