Latest

बच्चे, महिलाओं ने खेली फूलों की होली

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।सनातन एकता मिशन की महिला प्रकोष्ठ की सभी महिलाओं ने आज फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल फोर व्यू में किया। सभी महिलाओं के साथ – साथ बच्चों ने भी फूलों की होली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना, उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना यादव तथा महासचिव रंजना सिंह ने सनातन धर्म की विशेषता और इसके पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस रंगारंग कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती संगीता, रामेश्वरी, कुमुद, जुगनू, प्रीति, ऋचा, शिवानी, सुनीता, श्रद्धा, प्रभा, स्वाति आदि लगभग 25 मातृ शक्ति तथा 10 बच्चों ने मिलकर अपना योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button