आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का अटूट माध्यम है होली: नन्दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज समस्त प्रदेश वासियों को स्नेह, सौहार्द और समरसता के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है।
यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का अटूट माध्यम है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं में समाहित आनंद को द्विगुणित करता होली का पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आएगा।
आईए, रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरने का प्रयास करें। होली के उत्सव की खुशियों में इस बात का विशेष ध्यान रखे की, महामारी कोरोना संक्रमण का खतरा समाप्त नही हुआ है इससे बचाव के हर सावधानियों का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।




