दिव्यांगों एवं मंद बुद्धि बच्चों के लिए सरकारी योजना धरातल पर लाना हमारा दायित्व ही नही अपितु पूजा है – नंद किशोर यागिक

- दिव्यांगों एवं मंद बुद्धि बच्चों के लिए सरकारी योजना धरातल पर लाना हमारा दायित्व ही नही अपितु पूजा है – नंद किशोर यागिक
- बेसहारों के जिंदगी मे खुशी के रंग भरना ही असली होली -श्रीनारायण
- मानव सेवा ही परम् धर्म -डॉ स्वीटी मौर्य
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अनाम स्नेह के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने होली मनाने अपर स्थाई अधिवक्ता सुभाष राठी के नेतृत्व मे ममता विद्यालय पहुँच कर मंद बुद्धि बच्चों के साथ होली अबीर ग़ुलाल रंग के साथ होली खेलकर गुझिया, पापड़, चिप्स खिला कर हर्षोल्लास के साथ होली मनायाl
डॉ स्वीटी मौर्य ने बच्चों को गिफ्ट देते हुए कहा कि मानव सेवा ही परम् धर्म है l जिला दिव्यांग अधिकारी नंद किशोर यागिक जी,सिडब्लूसी के चेयरमेन अखिलेश मिश्र एवं डॉ स्वीटी मौर्या बरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता अभिषेक चौहान, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र,राकेश बनोधा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (से. नि.) ने मंद बुद्धि बच्चों को खिलौना एवं नया वस्त्र वितरण किया l
अनाम स्नेह के संयोजक बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव के साथ दिव्यांग एवं मंद बुद्धि बच्चों की खुशी -खुशी होती है यह देखते बन रही थी l बरिष्ठ समाजसेवी श्री नारायण ने कहा कि बेसहारों के जिंदगी मे खुशी के रंग भरना ही असली होली है l जिला दिव्यांग अधिकारी यागिक ने कहा कि दिव्यांगों एवं मंद बुद्धि बच्चों के लिए सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करना हमारा दायित्व ही नही अपितु पूजा है।
उपरोक्त अवसर पर बरिष्ठ समाजसेवीका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला, श्रीमती मधू, बरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम मास्टर, अधिवक्ता स्मृति कार्तिकेय, बरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी, बरिष्ठ समाजसेवीका अनुराधा, कपिल त्रिपाठी, सुबोध कुमार, भगत सिंह, बरिष्ठ समाजसेवीका प्रिया, दिनेश यादव, चंदन, गुड्डू पंडित, राहुल आजाद, रवि कुमार, रिंकू, आदि उपस्थिति थी।



