
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सनराइजर्स बगिया और चबुतरी मैजिकल स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही नौवीं स्वर्गीय हाजी एखलाक खां एवं बदरुद्दीन खां टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एसए ग्रुप के तत्वावधान में एमआईसी मैदान पर गुरुवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कुंबियाना वारियर्स ने 10 ओवर में 67 रन (इश्तियाक अली 15, अज्जू अल्वी तीन, मो. आशिम दो विकेट) बनाये। जवाब में सनराइजर्स बगिया ने 8.1 ओवर में 71 रन (मो. आशिम 20 नाबाद, फुरकान 12, सचिन व तनुष परिहार एक-एक विकेट) बना लिये।
आशिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में चतुबरी मैजिकल स्टार ने 10 ओवर में 89 रन (कलीम खान 20, माज 17, कद्दाफी 15, कुतुबुद्दीन तीन, कौनेन दो, सुफियान खान एक विकेट) बनाये। जवाब में तुलसीपुर नाइटराइडर्स की टीम 10 ओवर में 79 रन (सूफियान 19, कुतुबुद्दीन 13, जितेंद्र मौर्य तीन, अरशद दो विकेट) ही बना सकी। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) एवं जफर खां ने किया। मैच में रफत उल्ला एवं फरदीन खां ने अंपायरिंग और खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। कमेंट्री जावेद अहमद एवं अरशद अल्वी ने की। उद्घाटन समारोह में डॉ. जुबैर, शाहिद कमाल खान, अकील अब्बास रिजवी, कुतुबृद्दीन और एहतेशाम मौजूद रहे।



