Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेसंत समागम
कलश यात्रा संग श्रीमदभागवत कथा का आगाज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शिवराम नगर जयरामपुर न्याय विहार कॉलोनी में रविवार, 20 मार्च से श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। प्रथम दिन वेदी पूजन के साथ कलश यात्रा निकली जो शेरवानी मोड़ स्थित ठाकुर द्वारा तक गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु भक्तगण शामिल हुए। कथा आयोजक समिति के संयोजक राधेश्याम पांडेय ने बताया कि जानेमाने कथा वाचक आचार्य श्री नीलमणि माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रीमद भागवत कथा सुना रहे हैं।
एक सप्ताह तक चलने वाली यह भागवत कथा रोजाना अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगी। पूर्णाहुति एवम भंडारा 27 मार्च को होगा। कलश यात्रा में श्रीमती चित्रा ठाकुर, रेखा पांडेय, सरोज शुक्ला, उर्मिला त्रिपाठी, डाली तिवारी, सीमा पांडेय, भावना सिंह सहित अन्य भक्त गणों ने सक्रिय सहयोग दिया।




