FEATUREDLatestLatestदेश

गुंजन सिंह का बबुआन अहिरान पर आधारित गाना “बबूआन के दिल दिहs अहिरान के फिल दिहs” हुआ रिलीज

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह अपने फैंस और चाहने वालों के लिए एक नया धमाकेदार गाना लेकर आए हैं, जोकि बबुआन और अहिरान पर आधारित है।

इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड प्रस्तुत वीडियो सांग “बबूआन के दिल दिहs अहिरान के फिल दिहs” IECL BHOJPURI (आईईसीएल भोजपुरी) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह मधुर आवाज में गाया है। यह वीडियो सॉन्ग कॉलेज गोइंग छात्र छात्रा के बीच नोकझोंक और रोमांस वाली कमेंट्री को दर्शाया गया है।

कॉलेज स्टूडेंट के ड्रेस में गुंजन सिंह एक्ट्रेस प्राची सिंह से कहते हैं कि “बबूआन के दिल दिहs अहिरान के फिल दिहs”। यह गाना बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के विडियो में गुंजन सिंह और प्राची सिंह पर महंगे बजट के साथ शूटिंग किया गया है। यह गाना बहुत ही धमाकेदार गरदा उड़ाने वाला है। इस गाने में गुंजन सिंह काफी अलग लुक में परफॉमेंस किया है। उनके साथ प्राची सिंह की कमेस्ट्री जम रही है।

बबुआन अहिरान वाला यह वीडियो सांग “बबूआन के दिल दिहs अहिरान के फिल दिहs” के निर्माता अनिल काबरा हैं। स्वर गुंजन सिंह व अंतरा सिंह प्रियंका का है। क्रिएटिव प्रोड्यूसर गोपाल सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। संगीतकार अनुज तिवारी हैं। गीतकार यादव मुकेश हैं। इस गाने का आल राइट्स आईईसीएल भोजपुरी ने लिया है।

Related Articles

Back to top button