FEATUREDLatestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

Exam News ज्वाला देवी में हुई प्रवेश परीक्षा, 23 मार्च को परिणाम घोषित

Exam News प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति के द्वारा संचालित सिविल लाइन्स स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई।

मीडिया प्रभारी सरोज दूबे ने बताया कि कक्षा 6 से 11 तक की प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने हिन्दी एवं अंग्रेजी मीडियम मे प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने छात्र-छात्राआंें के अभिभावकों के साथ वार्तालाप करते हुये उन्हें बताया कि परीक्षा का परिणाम 23 मार्च को घोषित किया जायेगा जिसकी प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च से ही प्रारम्भ हो जायेगी।

Related Articles

Back to top button