कुंभ

मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षा विद्या शाखा के तत्वावधान में सोमवार 9 मई को पूर्वान्ह 10:00 बजे मन की स्थिरता एवं भावनात्मक कल्याण विषयक शीर्षक पर सक्षमता निर्माण संबंधी एक दिवसीय शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर पीके पांडे ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, कुलपति, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज होंगे तथा बीज वक्ता डॉ रूपा शंकर, मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदात्री होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह करेंगी।

Related Articles

Back to top button