Latest

ब्लैक फंगस के दो और मरीज मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में ब्लैक फंगस तेजी से फैल रहा है। शनिवार को दो और नए मरीज मिले हैं। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसआरएन में अब तक इस बीमारी के पांच मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। सोमवार को इनमें से एक मरीज की सर्जरी हो सकती है।
कोविड नोडल अफसर डॉ. सुजीत वर्मा के अनुसार, पहला मरीज धूमनगंज का रहने वाला है। सिर भारी और बाई आंख में दिक्कत थी। उन्होंने एसआरएन में दिखाया तो डॉक्टर ने एमआरआई के लिए भेज दिया। जांच में उनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई। दूसरा मरीज कोरांव का अधेड़ है। जांच में इस बीमारी की पुष्टि हो गई। उनकी दाईं आंख में दिखने में दिक्कत हो रही थी। इनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। अब तक एसआरएन में कोरोना के पांच मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। चार दिन पहले एक मरीज की सर्जरी हो चुकी है। एसआरएन प्रबंधन के अनुसार, ब्लैक फंगस के दोनों मरीज हाल ही में कोरोना से मुक्त हुए थे।

Related Articles

Back to top button