एकता के धागे में पिरोकर देश को एक करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : अम्माद

विचारधाराओं की भिन्नता का मतलब हत्या नहीं
दोषियों के खिलाफ उचित और कठोर कार्यवाही होना जरूरी
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन उर्फ अमन नींवा ने मंगलवार को कहा कि एकता के धागे में पिरोकर देश को एक करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन कुछ घटनाएं मानवता को शर्मसार कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना कुशीनगर के राकोला थाने के कटघरी गांव से देखने को मिलती है, जहां बाबर भाजपा की जीत का जश्न मनाता है और बदले में उसकी हत्या कर दी जाती है।
उन्होंने कहा कि विचारधाराओं का भिन्न-भिन्न होना अपराध नहीं, व्यक्तिगत मसला है और हर व्यक्ति की विचारधारा अलग हो सकती है। ऐसे में उसको किसी एक पार्टी का समर्थन करने का हर्जाना भरना पड़े तो ये शर्मसार करने की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ़ उचित और कठोर कार्यवाही होना जरूरी भी है। अमन नींवा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह घटना मानवता की हत्या का बहुत बड़ा उदाहरण है। लेकिन, दोषियों को पता चल जाएगा कि गुनाह की सख्त से सख्त से सजा देना प्रदेश सरकार का प्रथम कर्तव्य है और दोषी ये जान ले कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन ने बाबर की हत्या पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म, मजहब और जाति से कहीं ऊपर मानवता का धर्म है और मानवता को शर्मसार करने वाले लोग मानव नहीं हो सकते। उन्होंने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को मामले की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए बाबर के परिवार को न्याय दिलवाना अब अपना दल एस का कर्तव्य है। पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक मदद दी जाये। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए अपना दल सदैव खड़ा रहा है और परिणामतः बाबर के लिए खड़ा रहेगा। अम्माद ने बताया कि 10 मार्च को चुनावी परिणाम आने के बाद बाबर राकोला थाना क्षेत्र में भाजपा की जीत का जश्न मनाने लगा। लिहाजा कई पड़ोसियों ने उस पर नाराजगी जताई और यह नाराजगी 20 मार्च को अपने शीर्ष पर पहुंच गयी। कुछ पड़ोसियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी। कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं।




