15 दिवसीया राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा-श्रीमहन्त नारायण गिरि

(अनुराग शुक्ला ) गाजियाबाद (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जूना अखाड़े के महंत श्री महंत नारायणगिरी महाराज ने बताया ठिकाना रावला आहोर राजमहल राजमाता निवास जालोर राजस्थान में प्राचीन मन्दिर चमुण्डा माता मन्दिर में चैत्र नवरात्र शत् चण्डी यज्ञ , मलीनाथ जी जासोल रानी भटियानी माता मन्दिर रूपादेव पलियाना तिलवाड़ा में वार्षिक मेला उत्सव 30/31 मार्च , राजस्थान यात्रा 29 मार्च मंगलवार से प्रारम्भ हो गई है ,जिसमें हिन्दू नववर्ष एवं नवसंवत्सर चैत्र नवरात्र में जन जागरण यात्रा शक्ति अर्जित उपासना ,लोगों में भक्ति भाव जागृत हो माता की उपासना करके शक्ति अर्जित करें , वैश्विक महामारी कोरोना को समाप्त होने के उपरांत अपने जीवन को पहले जैसे शान्ति समृद्धि प्राप्त करने के लिये उपासना साधना मां भगवती का ध्यान पूजन अनिवार्य है , इसलिए श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा 15 दिवसीय जन जागरण राजस्थान धर्म यात्रा में है 15 दिन राजस्थान में रहने वाले हैं ,जिसमें मां चामुण्डा मन्दिर आहोर के चरणों में नवरात्रि यज्ञ शत् चण्डी पाठ जाप रहेगा ।




