प्रदेश

सपा ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ गौतस्करी समेत कई मुकदमे

धोखाधड़ी का दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाने में सपा के कौड़िहार ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ नामांकन पत्र में झूठा सपथपत्र देने एवं संगीन अपराधों को छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 28 मार्च की रात मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज के चफरी गांव के निवासी मुजफ्फर पुत्र मुख्तार पर गौ तस्करी जैसे कई संगीन आरोप हैं। पर्चा दाखिल करने से एक दिन पहले ही पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं मुजफ्फर को सपा ने कौड़िहार से ब्लाॅक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद पुलिस ने पर्चा दाखिल करने से पहले ही मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस की मंशा भांपकर उसने फूलपुर थाने में दर्ज एक पुराने मामले में अदालत में सरेंडर किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। उल्लेखनीय है कि जेल में बंद होने के कारण वह खुद तो पर्चा दाखिल नहीं कर सका था, लेकिन उस वक्त सपा के टिकट पर आवेदक और प्रस्तावकों ने उसका पर्चा दाखिल कर दिया था। पुलिस के रिकाॅर्ड में मुजफ्फर के खिलाफ फूलपुर, नवाबगंज, कौशाम्बी, खागा फतेहपुर समेत कई जगहों पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सपा के कौड़िहार ब्लाॅक प्रमुख पर मुकदमा नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराये गए शपथ पत्रों में अभियोगों को छुपाते हुए नामांकन किया था। प्रयागराज के कौडि़हार ब्लॉक प्रमुख पद समाजवादी पार्टी ने गैंगस्टर मुजफ्फर पुत्र मुख्तार को अपना उम्मीदवार बनाया था और वह विजयी होकर ब्लाॅक प्रमुख भी बना। अब पुलिस ने नवाबगंज थाने में मुजफ्फर के खिलाफ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराये गये शपथ पत्रों में अभियोग को छुपाते हुए नामांकन दाखिल करने पर मुजफ्फर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। आपराधिक रिकाॅर्ड के बाद भी मिली थी जीत । मुजफ्फर पर गौ तस्करी जैसे संगीनआरोपों में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके वह ग्राम पंचायत चुनाव में हाथ आजमाता है और उसे क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में विजय हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button