Latest
हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए सभी संत महात्माओं को आगे आना होगा- शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद

बाड़मेर,राजस्थान ( अनुराग दर्शन समाचार )। श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान-जसोलधाम, तहसील पचपदरा, जिला-बाड़मेर (राजस्थान) में आयोजित श्री मल्लीनाथ जी तिलवाड़ा मेला एवम् सन्त सम्मेलन में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का अध्यक्ष रावल श्री किशन सिंह जसोल, कुँवर हरीश चन्द्र सिंह जसोल ने अपने सहयोगियों एवम् श्रद्धालुओं के साथ भव्य स्वागत किया | तत्पश्चात् पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने मन्दिर में श्री स्वरूप कँवर राणीसा भटियाणी सा मन्दिर, श्री सवाई सिंह जी मन्दिर, श्री लाल बन्ना सा मन्दिर, श्री बायो सा मन्दिर एवम् श्री भैरव जी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया |



