Latest

जन्नतुल बक़ी की पूनाः तामीर को ऑनलाईन हुआ ऐहतेजाज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश व विदेश से जुड़े सैकड़ो लोगों ने इसलामिक माह शव्वाल की आठ तारीख को मदीने मे इन्हेदाम ए मज़ारात और रौज़ो को मिसमार करने की बरसी पर ऑनलाईन ऐहतेजाज किया वही जन्नतुल बक़ी की पुनः तामीर की दुआ की।कैनेडा से क़ायम टीवी से प्रसारित ऑनलाईन ऐहतेजाजी प्रदर्शन की निज़ामत शाएरे अहलेबैत नजीब इलाहाबादी ने प्रयागराज से की।ऐहतेजाजी जलसे मे देश भर के ओलमा शायर व आम लोगों ने कोरोना गाईड लाईन पर अमल करते हुए ऑनलाईन कार्यक्रम मे क़ायम टीवी व लाईव प्रसारण से जुड़ कर विरोध दर्ज कराया।सफीरे अज़ा के नवाब शब्बीर द्वारा आयोजित ऐहतेजाजी जलसे मे हुज्जतुल इसलाम वल मुस्लेमीन मौलाना सै० यूनुस हैदर साहब क़िबला ने तेलावते कलाम ए पाक से ऐहतेजाजी जलसे का आग़ाज़ किया।अन्जुमन खुद्दामे मोजिज़नुमा के मीडिया डायरेक्टर सै०मो०अस्करी के अनुसार जन्नतुल बक़ी की तामीर को लखनऊ के मौलाना क़ैसर अब्बास,मौलाना रहमत हुसैन नक़वी लखनवी,मौलाना मोहम्मद अली गौहर फैज़ाबाद,मौलाना नज़र मोहम्मद ज़ैनबी,शायर ईशान कोरालवी,नवाब जाफर अस्करी असाहढ़वी,अली शब्बर नौगानवी,पैग़ाम शीराज़ी डॉ०नायाब बलयावी आदि ने ताज़ियती कलाम पेश किए।ऐहतेजाजी कार्यक्रम मे एडवोकेट व इमामबाड़ा मोजिज़नुमा के सद्र रज़ा हसनैन ज़रखेज़ नजीब,जाफर नक़वी नासिर अब्बास कब्बन ग़ुलाम अब्बास,बब्लू आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button