
पंचायत परिवार ने लालतारा में बैठक कर भरी हुंकार
प्रधानों की लामबन्दी से निकाय चुनाव हुआ दिलचस्प
मेजा,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की टीम ने स्थानीय निकाय चुनाव में दलों के सामने बड़ी चुनौती पेश की है।इलाहाबाद और कौशाम्बी जनपद के कुल 2100 प्रधानों की संगठन प्रत्यशी को जिताने के लिए की गई लामबन्दी भाजपा खेमे की वेचैनी बढ़ाए हुए है।संगठन पदाधिकारियों ने दावा किया है कि निकाय चुनाव का परिणाम चौकाने वाला होगा। विकास खण्ड मेजा के लालतारा में अखिल भारतीय पंचायत परिवार के बैनर तले (एम,एल,सी )प्रत्यासी कमल कुमार मिश्र की जीत के लिए रणनीति पर मंथन किया गया।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि, पंचायत प्रतिनिधियों के हक और सम्मान के लिए हम सब संघर्षरत है।आपकी आवाज सदन में बुलंद की जाय इसलिए संगठन इस चुनाव में कमल मिश्र के नाम से शिरकत कर रहा है।आप सब इस चुनाव को अपना मानकर प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। प्रदेश सचिव काजी मुअज्जम ने कहा कि सत्ता पक्ष आपके सामने कई तरह की चुनौती पेश करेगा जिसका सामना मिलकर करना होगा।आप सब बिना डरे और झुके अपने प्रत्याशी की जीत के लिए आगे आएं। संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने विकास खण्ड उरुवा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी और मेजा के अध्यक्ष सरनजीत भूर्तिया के साथ मेजा क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी को जिताने की अपील की। श्री तिवारी ने कहा कि संगठन की सक्रियता से राजनीतिक दलों की वेचैनी बढ़ गयी है।बौखलाहट में लोग कई तरह के हथकंडे अपनाएंगे जिससे सतर्क रहना पड़ेगा।बैठक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जैसे विजय शंकर मिश्र , दया शंकर , विजय शंकर मिश्र , संजय , डी एस यादव, अनिल कुमार ज, राजा पांडे , शंकर दयाल तिवारी , सुभाष चंद्र , उषा देवी, सुषमा देवी , केदार नाथ , विमल नारायण तिवारी , राकेश कुमार मिश्र, पुष्पराज सिंह,प्रभाकर सिंह , आरती सिंह, सलिल पाण्डेय , भागवत प्रसाद शुक्ल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




