Latest

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो में प्रांजलि ने जीता कांस्य पदक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कुरुक्षेत्र में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा प्रांजलि शिवपुरी ने कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।

विश्वविद्यालय के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रांजलि शिवपुरी ने कांस्य पदक 49 किग्रा भार वर्ग में जीता। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित टूर्नामेंट में प्रांजलि सेमीफाइनल में हारी नहीं, लेकिन मांसपेशियों में चोट के कारण उसने मैच छोड़ दिया और कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रांजलि ने 2019-20 में भी कांस्य पदक जीता था।

Related Articles

Back to top button