प्रदेश

प्रो. आरएस वर्मा ने संभाला आईआईआईटी प्रयागराज के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

 

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। एमएनएनआईटी इलाहाबाद के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने शनिवार को आईआईआईटी प्रयागराज के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. वर्मा नियमित निदेशक के पदभार ग्रहण करने तक इस पद पर रहेंगे।
प्रो.वर्मा ने झलवा परिसर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी डीन, एसोसिएट डीन और प्रोफेसरों की एक बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हें सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रो. पी नागभूषण, प्रो विजयश्री तिवारी, कार्यवाहक कुलसचिव, प्रो जीसी नंदी, प्रो उमाशंकर तिवारी, प्रो अनुपम अग्रवाल, प्रो नीतेश पुरोहित, प्रो माधवेन्द्र, प्रो प्रीतिश भरद्वाज, प्रो रंजित सिंह और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
प्रो. नागभूषण ने कार्यभार सौंपने के पूर्व अपने संदेश में कहा कि मई 2017 से ट्रिपल आईटी, प्रयागराज में उनकी पांच साल की यात्रा में बहुत कुछ सीखने का अनुभव रहा है। इस अवधि के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के तीन अध्यक्षों ने मुझे ताकत प्रदान की और प्रत्येक अध्यक्ष ने प्रोत्साहन के प्रेरक स्रोत के रूप में सक्रिय रूप से काम किया। उन्होंने कहा कि सीनेट, वित्त समिति और भवन निर्माण समिति, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, शोधकर्ताओं, विभिन्न समितियों के विशेषज्ञ सदस्य, जिमखाना, छात्र पूर्व छात्र, मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय, मीडिया और शुभचिंतकों ने विविध अनुभवों की समृद्धि प्रदान की।
ट्रिपल आईटी के सीपीआरओ डॉ. पंकज मिश्र ने बताया कि अपर सचिव, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने डीओ पत्र संख्या 45-10/2016-टीएस.1, 14 फरवरी 2022 ने, प्रो. पी. नागभूषण ने निदेशक आईआईआईटी-इलाहाबाद का प्रभार प्रो. आरएस वर्मा निदेशक, एमएनएनआईटी इलाहाबाद को सौंपे जाने के बारे में कहा था। इसके अनुपालन में प्रो. वर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button