आर्य समाज का स्थापना दिवस एवं हिंदू नव संवत्सर के शुभारंभ पर हवन का आयोजन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य समाज का स्थापना दिवस एवं हिंदू नव संवत्सर के शुभारंभ पर हवन का आयोजन आर्य कन्या परिवार की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में संपन्न किया गया । प्रबंधक पंकज जायसवाल ने दयानंद सरस्वती जी के विचारों को बताते हुए कहा कि स्त्री शिक्षा एवं स्त्रियों का सम्मान समाज का आधार है। स्त्री केवल घर संभालने के लिए नहीं है, वह देश को संभाल सकती है । प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता एवं कर्णधार है ।हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का जिम्मा दिया गया है ।हमें उस पर हर हाल में खरा उतरना है। जिससे हमारे विद्यालय के बच्चे उच्च पद पर पहुंचकर राष्ट्र के निर्माण में सहायक बने। पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ अर्चना पाठक ने बताया कि दयानंद सरस्वती ने स्त्री शिक्षा पर जोर दिया तथा साथ-साथ भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में लगभग 85% क्रांतिकारी आर्य समाजियों को तैयार किया और देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसका कर्ज हम भारतवासी कभी भी नहीं उतार सकते ।आज के कार्यक्रम में डॉ रमा सिंह, डॉ ममता गुप्ता, अर्चना जायसवाल रेनू चंद्रा, डॉ रंजना त्रिपाठी अनुपमाश्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल ,जूही श्रीवास्तव , नीलम श्रीवास्तव,विभा सिंह, रैहां इदरीस, आकांक्षा सिंह, शिखा कनौजिया आदि समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



