गंगा तट से

मां ज्वाला धाम से आई अखंड ज्योति की अगवानी के लिए उमड़े श्रद्धालु

श्रद्धालुपाली,हरदोई ( अनुराग दर्शन समाचार )। चैत्र नवरात्र के मौके पर पथवारी देवी मंदिर परिसर मे होने बाले दुर्गा जागरण के लिए मा ज्वाला धाम गया भक्तों का जत्था अखंड ज्योति लेकर रविवार को पाली नगर पहुंचा। इस दौरान भक्तों ने बैंड बाजों के साथ अखंड ज्योत की अगवानी की मां ज्वाला धाम से अखंड ज्योति लेकर रविवार को भक्तों का एक जत्था जब पाली नगर के गर्रा नदी पुल पर पहुंचा इस दरमियान भक्तों ने बड़े जोश खरोश के साथ अखंड ज्योति का स्वागत किया । उसके बाद दर्जनों गाड़ियों के काफिले और बैंड बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु अखंड ज्योति के साथ माता के जयकारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों व चौक चौराहे से होते हुए पथवारी देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे । जहां वेद मंत्रों के साथ अखंड ज्योति की स्थापना की गई स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे ।मंदिर कमेटी के सदस्य अजय गुप्ता ने बताया कि मां ज्वाला की आरती प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे शाम को 9:00 बजे होगी 8 अप्रैल को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा । साथ ही 10 अप्रैल को माता ज्वाला देवी की अखंड ज्योति को विदाई दी जाएगी । इस मौके पर प्रमुख रूप से मंदिर कमेटी के सदस्य लल्ला अवस्थी राहुल उमेश पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button