कांग्रेसियो ने जयंती पर याद किया जगजीवन राम को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बाबू जगजीवन राम को 114 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नये भारत के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की । पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर में अपराह्न अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कहा गया कि यह उनकी दलित जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम था कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत छूआछूत को खत्म किया गया । सरकार ने दलितों को आर्थिक और शैक्षणिक सुविधायें प्रदान की एवं अधिकार संपन्न बनाया । कहा कि कांग्रेस ने सदैव उत्थान के लिए कार्य किया । प्रारंभ में कांग्रेसजनों ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया तथा उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, प्रदीप द्विवेदी, राजेश राकेश , अशोक सिंह, मो.असलम , भोले सिंह, राम मनोरथ सरोज , परवेज़ सिद्दीकी , केशव पासी , राजकुमार शुक्ला , अनीता कुशवाहा , अजय श्रीवास्तव, अंजुम नाज़, नागेन्द्र मिश्रा, अजेंद्र गौढ़ , कामेश्वर सोनकर आदि थे ।


