Latest

पश्चिम बंगाल में टी एम सी की भारी जीत पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जतायी खुशी

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत पर स्थानीय सपा, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है । जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में सपा जनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बंगाल में नफरत की राजनीति की हार हुई है । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव  को भी बधाई दी है।
श्री अखिलेश यादव जी द्वारा टी एम सी को समर्थन देने और चुनाव से दो महीने पहले ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरन मय नंदा, सपा नेत्री श्रीमती जया बच्चन आदि चर्चित हस्तियों को भेजकर टी एम सी के पक्ष में प्रचार करने की रणनीति पर बधाई देते हुए कहा कि कि बंगाल की जनता ने नफरत की राजनीति करने वालों को करारा झटका दिया है।
इसका असर आगामी दिनों में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा के आम चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
बैठक में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, पंधारी यादव, डॉ मान सिंह यादव,पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, संदीप पटेल,रवि यादव, दान बहादुर मधुर, मो अस्करी, आर एन यादव, संतलाल वर्मा, नंदा निषाद,मो शारिक, संदीप यादव,  नाटे चौधरी, दिनेश यादव, रजनीश भारती, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button