Latest

मंत्री नन्दी ने गुरुद्वारा सादियापुर में किया अरदास

गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव में हुए शामिल

गुरुद्वारा संगत ने सरोपा देकर मंत्री नन्दी को किया सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के जयंती के उपलक्ष्य में आज सादियापुर गुरुद्वारे में आयोजित प्रकाश उत्सव में कैबिनेट मंत्री व गुरु नानक देव समतामूलक समाज के हितैषी थे। गुरु ने ऊंच-नीच, जाति-पाति व भेदभाव का विरोध किया। लोगों को आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने अरदास करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।मंत्री नन्दी ने कहा कि गुरु नानक देव जी समतामूलक समाज के हितैषी थे। गुरु ने ऊंच-नीच, जाति-पाति व भेदभाव का विरोध किया। लोगों को आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस दौरान गुरुद्वारा सादियापुर के पदाधिकारियों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन करते सिरोपा भेंट कर कर सम्मानित किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि जल्द ही गुरुद्वारा की तरफ जाने वाली सड़क पर गुरुद्वारा गेट बनवाया जायेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सरदार सावन सिंह, जसवीर सिंह, पवित्तर सिंह, परविंदर सिंह, हरमेंदर सिंह, मलकियत सिंह बाजवा, कुबेर सिंह मानवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, जसबीर सिंह, पार्षद साहिल अरोरा, ऋषि निषाद, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, सौरभ मेहता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button