Latest

पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ शिव की आराधना से होता है विपत्तियों का नाश

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) श्री दंडी स्वामी आश्रम अरैल में चातुर्मास पर्यंत कोरोना से मुक्ति और आम जनमानस के कल्याण के लिए भगवान श्री नागेश्वर का महाभिषेक एवं महामृत्युंजय जप चलेगा। शुक्रवार को श्री नागेश्वर धाम शिव मंदिर दंडी स्वामी आश्रम में महाभिषेक के बाद भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महराज ने कहा कि पूर्ण विश्वास एवं आस्था के द्वारा की गयी शिव आराधना विपत्तियों से मुक्ति दिलाकर मानव जीवन को विजय पथ पर अग्रसर करती है। स्वयं भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्ति के लिए भगवान श्री रामेश्वर की स्थापना कर विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया था। भगवान शिव के कृपा की महिमा बताते हुए स्वयं श्री राम ने कहा है कि-‘मिलहिं न सुख बिनु शिव अवराधे, कठिन जोग जप, तप, व्रत साधे’। इसीलिए यदि मनुष्य को अपने जघन्य कर्मों का प्रायश्चित करना है, जीवन में सुख शांति एवं संपन्नता प्राप्त करनी है तो निरंतर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। अभिषेक में आचार्य राम गोविंद, आचार्य ज्ञानेश, लवलेश शास्त्री, शुभम शास्त्री और आचार्य शाश्वत आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button