Latest

कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बरकरार रखूंगा और लोगों का भरोसा जीतूंगा- केशव प्रसाद मौर्य

*जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया अभिनंदन*

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार ) ।भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का सुबह का पुनः उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम प्रयागराज महानगर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर प्रयागराज कौशांबी सीमा क्षेत्र के पूरा मुफ्ती के स्वागत मंच पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि माननीय केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के गौरव और विकास पुरुष है जिन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदर विकास की गति को तीव्रता देकर उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए विकास की दृष्टि से एक नया आयाम दिया है और प्रयाग वासियों का सर गर्व के साथ ऊंचा किया है
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं कार्यकर्ताओं के बल पर हूं और मैं भी एक भाजपा का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं का सम्मान को सदैव बरकरार रखूंगा और लोगों के भरोसे पर खरा उतरूंगा
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए गुरुद्वारा मनौरी गेट, भगवतपुर मोड़, मुंडेरा मंडी मोड़ टीपी नगर मोड़, प्रीतम नगर मोड़, सुलेमसराय, महिला ग्राम, पंडित मदन मोहन मालवीय पार्क चंद्रशेखर आजाद पार्क, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, शंकराचार्य चौराहा, अलोपीबाग, निराला चौराहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा अंबेडकर पार्क हाईकोर्ट चौराहा एवं सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंडित मदन मोहन मालवीय, चंद्रशेखर आजाद भारद्वाज मुनि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, निराला जी की मूर्ति में माल्यार्पण करते हुए नमन किया और मां आलोप शंकरी, संकट मोचन हनुमान मंदिर बड़े हनुमान जी बंधवा मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सांसद केसरी देवी पटेल विनोद सोनकर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक दीपक पटेल संजय गुप्ता अवधेश चंद्र गुप्ता डॉ रमा सिंह मुरारी लाल अग्रवाल गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button