FEATURED

जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

 

परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों माधव ज्ञान केन्द्र इण्टर मीडिएट कालेज खरकौनी नैनी, रणजीत पण्डित इण्टर कालेज नैनी सहित अन्य कालेजों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट से चल रही परीक्षाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार क्रियाशील रहें और मानीटरिंग सेंटर पर लगातार इसकी निगरानी भी की जाय। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा है। उन्होंने कालेजों के प्रधानाचार्यों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाय कि सेंटर के पास कोई भी अनधिकृत व्यक्ति टहलते हुए न मिले। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button