रहना है निरोग है तो नियमित चलानी होगी साइकिल-डॉ. कीर्तिका

वर्ल्ड हेल्थे डे के मौके पर महिलाओं, युवाओं व छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर गुरुवार को प्रयागराज में साइकिल रैली निकाली गई। वात्सल्य ग्रुप के बैनतरले सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छात्राएं व युवा साइकिल से शहर में प्रमुख चौराहों पर पहुंचे। साइकिल रैली पत्थर गिरजाघर से रवाना हुई जो सुभाष चाैक, आजाद पार्क होते हुए पुन: पत्थर गिरजापर आकर समाप्त हुई। वात्सल्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल की नेतृत्व में निकली साइकिल रैली के जरिए लोगों को यह जागरूक करने का प्रयास किया गया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। रैली में शामिल लोग स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन वाली तख्तियां व बैनर भी लेकर चल रहे थे।
साइकिल रैली के समापन पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि विभिन्न बीमारियों से बचना है तो नियमित रूप से सुबह साइकिल चलाने का अभ्यास करना होगा। पुरुष, महिलाएं व बच्चों को भी साइकिल चलाने का अभ्यास करना होगा। यह अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 5 से 7 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री वंदना सिंह, समाजसेविका रश्मि शुक्ला, सुजाता, मनीष शुक्ला, सूर्यकांत त्रिपाठी, दीप द्विवेदी समेत रोटरी क्लब के सदस्य, वात्सल्य नर्सिंग इंस्टीट्यूट व वात्सल्य पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।


