देश

मां कल्याणी देवी कथा स्वर्ण जयंती पर उपमुख्यमंत्री ने दिया दिव्य मंच की स्वीकृति

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मां कल्याणी देवी मंदिर परिसर में पिछले पचास वर्षों से हो रही श्री राम कथा व कृष्ण कथा के स्वर्ण जयंती समारोह में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आशीर्वाद लेने पहुंचे जहां श्री नव संवत्सर मानस समिति के संयोजक एवं मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष पंडित सुशील पाठक एवं मंदिर के महामंत्री श्याम जी पाठक ने ग्याहरा वेद पाठियों के साथ मंत्रोचार करके मां कल्याणी माता की भव्य पूजा आरती कराया एवं प्रसाद अर्पित किया। उक्त अवसर पर पंडित सुशील कुमार पाठक ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बताया विगत पचास वर्ष पूर्व समिति का गठन करके निरंतर चैत्र के नवरात्रि में धार्मिक कथा का आयोजन किया जाता है। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि संत महात्माओं, विद्वानों के बैठने के लिए कोई मंच नहीं है। प्रतिवर्ष मंच बनवाना और हटवाना पड़ता है, जो भारी असुविधा होती है। इसलिए मां कल्याणी देवी पार्क में एक दिव्य मंच शीघ्र ही बनना चाहिए। पंडित सुशील पाठक एवं व्यास पंडित राजेंद्र प्रसाद जी के प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने तत्काल स्वीकार करते हुए एक सुझावात्मक प्रस्ताव माना है और कहा कि यह प्रस्ताव उचित है भव्य मंच का निर्माण करा देंगे। सांयकाल 7:30 बजे से पूज्य व्यास मानस मर्मज्ञ पंडित राजेंद्र जी ने भगवान राम के राज्याभिषेक के बीच में कैकई द्वारा राम जी को 14 वर्ष का वनवास एवं भरत को राजगद्दी दिए जाने की मांग राजा दशरथ से कर देने की हर्षशांग मिश्रित कथा सुनाया। कैकई के कोप भवन में चले जाने से दशरथ जी ने विवश होकर उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। भगवान राम लक्ष्मण जी एवं सीता जी सुमंत्र के रथ पर बैठकर वन के लिए चल पड़े। श्रृंगवेर पुर पहुंच कर केवट से मिलकर गंगा जी पार करके वन प्रदेश की ओर चले गए। अशोक शाह की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। शतचंडी महायज्ञ, कनछेदन, ध्वज निशान चढ़ाने व मां कल्याणी का श्रृंगार व पूजा, आरती कार्यक्रम नित्य की भांति हुआ, मां कल्याणी की जय, जय माता दी, राजा रामचंद्र की जय का उद्धयोष होता रहा।

Related Articles

Back to top button