गंगा तट से

किन्नरों की अशिक्षा को दूर करना व रोज़गार की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता- कौशल्यानंद गिरी

 

सरकार का किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की प्रथम बैठक संपन्न

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार का किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की प्रथम बैठक आज विधान भवन लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री असीम अरूण ने की बोर्ड की बैठक के प्रारंभ में बोर्ड के अध्यक्ष जी का सभी सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया । तत्पश्चात् इस बैठक में महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) प्रदेश प्रभारी किन्नर अखाड़ा व सदस्य टीना माँ ने किन्नर समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया व इनका निराकरण बताया इसमें प्रमुख रूप से किन्नरों की अशिक्षा को दूर करना व रोज़गार की व्यवस्था करना शामिल है ।इस बैठक में टीना माँ ने अपने अध्यक्ष से माँग की की किन्नरों के उत्थान की योजनाओं के लिए एक अच्छा बजट सरकार से लेकर आये ।जिसका सारे सदस्यों ने स्वागत किया । इस बैठक में किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अन्य सदस्यों में लखनऊ से सोनम चिशती गोरखपुर से किरन बाबा सुल्तानपुर से काजल शामिल रही ।

Related Articles

Back to top button