Latest

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं: नरेन्द्र सिंह

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर सपाजनों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित कर किया नमन।

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l महान समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर सपाईयों ने सुक्रवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा मे सादगीपूर्ण रूप से कार्यक्रम कर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुवाई मे सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई । छोटे लोहिया के परम शिष्य, सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने मेजा के भड़ेवरा में अपने आवास पर समर्थकों के साथ अपने नेता की पुण्यतिथि पर उन्हे याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति में जन नेता के रूप में समाजवादीपार्टी के अंदर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने में जनेश्वर जी का श्रम साध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर जी के सपनों को साकार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
नरेन्द्र सिंह ने कहा कि “श्रद्धेय जनेश्वर जी संपन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे। उनकी मौजूदगी मे बहुत बड़ा बल होता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी मे परिवर्तित करने की जरूरत है।”
इस अवसर पर सर्व श्री पियुष कुमार सिंह राजू ,प्रेम चंद यादव, नरेन्द्र मिश्र, भोला पाल,हिमान्शु कुमार सिंह,अशर्पी पाल, पारस निषाद, गोपी चन्द्र निषाद, विजय बहादुर कुशवाहा,राम खेलावन यादव, सत्येन्द्र मिश्र सोनू, मोहित शर्मा, शिवम सिंह, अंकित शर्मा, अनूप प्रजापति, महेश प्रजापति, आदि ने पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया।

Related Articles

Back to top button