विंध्याचल स्थित अंडरग्राउंड पुल के नीचे जलभराव होने से आवागमन में दिक्कतें
माता के दरबार में जाने वाले भक्तों को करना पड़ रहा है कड़ी मशक्कत गंदे पानी से गुजर कर जाना होता है माता के दरबार
( सुमित पांडे )मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के सबसे कर्मठ नेता मनोज श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री दरबार में विंध्य क्षेत्र की समस्या को लेकर लखनऊ पहुंचे । उन्होंने विंध्याचल मार्ग में आने वाले अंडर ग्राउंड पासिंग पुल जितने भी हैं। उन सभी अंडर ग्राउंड जितने भी पुल हैं उसमें पानी भर जाता है । और विंध्याचल से मिर्जापुर जोड़ने वाली सड़क खराब होने की समस्या मुख्यमंत्री दरबार में प्रस्तुत किया । और मुख्यमंत्री को अभिनंदन किया मिर्जापुर के विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मनोज श्रीवास्तव विंध्याचल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्होंने गोद लिया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया मुख्यमंत्री जी आश्वासन दिया है बहुत ही जल्द सारे कार्य पूर्ण होंगे।



