Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश
भगवान महावीर जन्मोत्सव 14 अप्रैल को मनाया जायेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।जैन समाज में दो साल बाद एक बार फिर महावीर जयंती 14 अप्रैल दिन गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। आज ज़ीरो रोड स्थित जैन मंदिर मे पदाधिकारियो की बैठक मे निर्णय लिया गया कि महावीर जयंती के दिन शहर मे मांस-गोश्त की दुकाने जो शासन द्वारा प्रतिबंधित हैं । उन दुकानों को बंद कराने पर कड़ाई से पालन किया जाए एवं जैन समाज के लोगो द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद रखा जाए। प्रात 9 बजे से नवीन रथ पर भगवान की विशाल शोभायात्रा पूरे धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। जो कि आकर्षण का केंद्र होगी। महावीर जयंती के दिन सुबह से कार्यक्रम प्रारंभ होकर शाम तक चलता रहेगा।




