Latest

सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी मेला हुआ संपन्न

( अनुराग शुक्ला ) अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) रामनगरी अयोध्या में श्रीराम के जन्मोत्सव का साक्षी बनने को भक्तों का रामनगरी में रेला उमड़ रहा। सुबह 4 बजे से ही सरयू में स्नान-ध्यान का सिलसिला जारी रहा सड़कें तो श्रद्धालुओं से पटी पड़ी ही थीं कि घाटों पर भी भक्ति भाव का अद्भुत नजारा दिखा। कनक भवन और जन्मभूमि परिसर के बाहर लम्बी-लम्बी लाइन लगी रही। हनुमानगढ़ी के बाहर सबसे ज्यादा हुजूम दिखाई पड़ा।
श्री राम के जन्म उत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने सही में स्नान करने के बाद भगवान श्री रामलला सहित हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान बजरंगबली का भी दर्शन किया। पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी रही। जिसको देखते हुए शासन और प्रशासन की नजरें भी अयोध्या पर बनी रहे पूरी अयोध्या को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया 6 जून 27 सेक्टर में बांटे गए स्थान स्थान पर पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ ही पहली बार सीमा सुरक्षा के बलों ने भी मोर्चा संभाला तो वही एसएसपी, आईजी, डीएम सहित तमाम आला दिखाई खुद मेले के दौरान गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेते रहे तो वहीं देर शाम होते ही इस पूरे मेला को सकुशल संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button