Latest

सपा प्रत्याशी मालती यादव ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष का दाखिल किया नामांकन पत्र

भारी संख्या में जिला पंचायत सदस्यों,पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया नामांकन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव ने आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र 4 सेटों में दाखिल किया l जिसमें उत्तम यादव, सुरेश कुमार, शिवा कांत एवं प्रमील यादव प्रस्तावक बने l सोम दत्त पटेल, बृजेश यादव, सरिता पटेल, जय शंकर भारती ने अनुमोदन किया l
नामांकन के बाद जिला पंचायत गेट पर एकत्रित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चत है l उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सत्ता और प्रशासन के द्वारा उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को डराया, धमकाया, और फर्जी मुकदमे की धमकी दी जा रही है l इसके बावजूद हमारे समर्थक सदस्यों की संख्या 61 से बढ़कर 65 हो गई है l हालत यह हो गई है कि “भाजपा प्रत्याशी को जिला पंचायत सदस्य ढूंढे नहीं मिल रहे हैं l “भाजपा प्रत्याशी, पार्टी और पूरी सरकार हताश और निराश है l वहाँ पर मौजूद सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि इटावा का जिला पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं l भाजपा को वहां कोई प्रत्याशी नहीं मिला जो नामांकन कर सके l भाजपा सरकार का सूपड़ा पूरे प्रदेश में साफ होने वाला है l
इसके पूर्व मालती यादव ने समाजवादी पार्टी के जार्ज टाउन कार्यालय में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर और पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू जवाहर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बड़े जुलूस के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए जिला पंचायत कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया l इस मौके पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, सैय्यद इफ्तेख़ार हुसैन,उज्ज्वल रमण सिंह,डॉ मान सिंह यादव, के के श्रीवास्तव,  संदीप सिंह पटेल,पंधारी यादव, कमल सिंह यादव, राम मिलन यादव, बासुदेव यादव, धर्म राज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल,कृष्ण मूर्ति सिंह, रामानन्द भारती,राम सेवक पटेल, जोख़ूलाल यादव, अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, राम कृपाल कोल, विजमा यादव, प्रशांत सिंह, सत्य वीर मुन्ना,गामा पाण्डेय, निधि यादव,रिचा सिंह, मंजू यादव ,रवींद्र यादव रवि एडवोकेट,मंजू पाठक, कमला यादव,इन्दू यादव, पप्पू लाल निषाद,  मुश्ताक काजमी, नरेंद्र सिंह, दान बहादुर मधुर,सै०मो०अस्करी, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, मेराज आरिफ,जीत लाल पासी, इंद्र नाथ मिश्रा,मो० इसराइल, नाटे चौधरी, संदीप यादव, महावीर यादव,आदिल हमजा, कुलदीप यादव, संजीव यादव, आर एन यादव, बृजेश यादव,रवींद्र यादव,वज़ीर खान, महबूब उस्मानी,मोइन हबीबी, रमाकांत पटेल, नेपाल पटेल, अभिमन्यु पटेल, पूजा मिश्रा, पूनम पाठक,मो गौस,ओ पी यादव, ननकऊ यादव, प्रभाकर यादव, रवि यादव, रामदेव निडर, आशुतोष तिवारी, रत्नेश यादव,मो०ज़ैद,मशहद अली खाँ आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही l
सपा से ज़िला पंचायत प्रत्याशी मालती यादव के पिता राममिलन यादव महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन पूर्व ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव पंधारी यादव सहित तमाम बड़े नेताओं को बैरिकेटिंग पर ही रोक दिया गया।वरिष्ठ नेताओं ने एसपी सिटी से महानगर अध्यक्ष और राम मिलन यादव को अन्दर जाने देने का अनुरोध किया लेकिन प्रस्तावकों के अलावा कोई अन्दर प्रवेष नहीं कर सका।नामांकन के बाद सपाईयों देर तक अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव मालती यादव ज़िन्दाबाद का नारा लगाते रहे।वहीं सपा प्रत्याशी को फूल माला पहना कर जम कर जीत की अग्रिम बधाई दी जाती रही।

Related Articles

Back to top button