Latest

समाजवादी कार्यकर्ता घर घर, जन जन तक पहुंचाएंगे संदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा आज 25 जून को जारी किए गए “समाजवादीपार्टी का आह्वान “नामक संदेश पत्र को पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता घर घर एवं जन जन तक पहुंचाएंगे ।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी जनों से आह्वान किया है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का जन जन के बीच जाकर पर्दाफाश करें, दुखी, पीड़ित, असहाय की मदद करें ।


सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं ।


शीघ्र ही निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अगुवाई में पार्टी के नेताओं, सभी फ्रांटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं विधान सभा अध्यक्षों से परामर्श कर कोरोना को ध्यान में रखते हुए विधानसभावार वितरण की रणनीति पर चर्चा की जायगी ।


सपा के जिला प्रवक्ता श्री मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि 6 पेज के इस संदेश पत्र में खुलाशा किया गया है कि केंद्र में भाजपा की सत्ता के 6 साल पूरे होने और प्रदेश में चौथे वर्ष में प्रवेश चालू है, मगर गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों के हितों की बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ । आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार देश की सीमा सुरक्षा, संप्रभुता बचाने में असमर्थ एवं अक्षम है ।

नागरिक अधिकारों को कुचला जा रहा है । सरकार मनमानी पर उतारू है । यह संवैधानिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है । भारत में फिर से आपातकाल की परिस्थितियां बन रही हैं ।

Related Articles

Back to top button