Latest

महानगर अध्यक्ष ने वैक्सीन सेंटर का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बुधवार को दारागंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पर चल रहे कोविड- वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वैक्सिनेशन कराने आए लोगों से उनके परिवार और मोहल्ले का हाल जाना। महानगर अध्यक्ष ने सेंटर पर चल रहे वैक्सिनेशन के बारे में डॉ विद्या सिंह से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उनके साथ वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, सुभाष वैश्य, अमित गुप्ता, भरत निषाद, केशव शर्मा, अमर सिंह, मुकेश कसेरा और संस्कार सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button