देश

देसी स्टार समर सिंह ने फिर से चलाया थ्रेसर, ‘सईया दावतारे’ ने उड़ाया गर्दा

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह थ्रेसर गाने से रातों रात हिट हुए थे. उनके इस गाने के वीडियो को मिलियंस व्यूज मिले थे और इसने खूब धूम ही मचा दी थी. ऐसे में अब एक्टर ने एक बार फिर से थ्रेसर चलाया है. पिछली बार की तरह ही उन्होंने इस बार फिर से चैत के महीने में ही थ्रेसर चलाया है, जब गेंहू की कटाई होती है. उस सॉन्ग के बोल ‘सईया दावतारे’ हैं. इसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना ‘सईया दावतारे’ के वीडियो सांग को समर सिंह ऑफिसियल  के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर हमेशा की तरह ही अपने देसी अवतार में नजर आ रहे हैं. गले में गमछा लगाए वो गेहूं को थ्रेसर मशीन में डाल रहे हैं तो कभी ट्रेक्टर पर बैठे हैं. समर सिंह का ये गाना काफी इन्जॉय करने वाला है. इसके साथ ही समर सिंह अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं, दोनों के ही बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. काली साड़ी में वहीं एक्ट्रेस जमकर ठुमके लगा रही हैं. उनकी एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स तो एनर्जी से भरपूर हैं. दोनों ही एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इस गाने के वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं और हजारों की तादाद में लाइक्स मिल चुके हैं। अगर भोजपुरी गाना ‘सईया दावतारे’ के मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने इसे गाया है. दोनों ही भोजपुरिया स्टार्स की आवाज में ये गाना काफी बेहतरीन और दमदार लग रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसके लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर अभिराम पांडेय हैं. डायरेक्टर पप्पू वर्मा हैं. कोरियोग्राफर मुकेश माइकल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले समर सिंह के थ्रेसर सीरीज के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो खूब धमाल मचा चुके हैं. इस गाने बोल ‘थरेसर के प्रेसर’ और ‘सईया धरावेला थरेसर’ हैं. गाना ‘थरेसर के प्रेसर’ में समर को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ देखा गया था, इसमें दोनों ही एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. ये काफी हिट रहा था।

Related Articles

Back to top button