पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने जलियांवाला बाग के शहीदों को किया नमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 13अप़ैल 1919 में अमृतसर पंजाब के जलियांवाला बाग में रालट ऐक्ट यानी अराजक और क़ांतिकारी अपराध अधिनियम 1919 तथा सैफुद्दीन किचलूऔर डा सत्यपाल के गिरफ्तारी के विरोध मे 10 हजार0 से ज्यादा की संख्या में जलियांवाला बाग में एकत्र हुए निहत्थे महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों पर अंग्रेजी हुकूमत के जनरल डायर द्वारा चलवाये गये गोली से हजारों लोग शहीद हो गए थे,उन शहीदों की स्मृति में शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष जलियांवाला बाग के शहीदों को माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके नमन किया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद कल्याण समिति के पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल कमलेश सिंह अशोक सिंह, चंद्र प्रकाश गंगा अशोक कुमार , डी के साहू, रामजी गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव , राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे।




