देश

भाजपाइयों ने निशुल्क अन्न वितरण लाभार्थियों को किया सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के द्वारा सुलाकी चौराहे पर स्थित प्रेमचंद कनौजिया एवं पन्ना लाल गुप्ता कोटेदार की दुकान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के अश्वनी पटेल ने प्रधानमंत्री निशुल्क गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के लाभार्थियों को माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री निशुल्क गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में लाभार्थियों से पूछा और उनका हालचाल लिया तो लाभार्थियों ने कहा कि यह पहली सरकार है जो गरीबों के लिए वास्तव में कार्य कर रही है और यह सरकार गरीबों में की सरकार है और इस सरकार से हम सब बहुत खुश हैं। कार्यक्रम के संयोजक मोनू गुप्ता रहे। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, राजेश केसरवानी ,दिनेश विश्वकर्मा, मोनू गुप्ता ,गौरी शंकर वर्मा ,राजेश विश्वकर्मा ,राजू चक्की, लता उपाध्याय ,अंगद कुमार ,भरत कुमार केसरी ,जय किशन चौरसिया, संजय चौरसिया योगेश चौरसिया आदि रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button