Latest
कोरोना कॉल और महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है लोग बकरा खरीदने आते हैं लेकिन दाम सुनकर नहीं ले पा रहे हैं

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कल बुधवार 21 जुलाई 2021 को ईद उल अजहा बकरीद है । बाजार में बकरे तो बहुत आए हैं। लेकिन खरीदार कम ही दिखाई दे रहे है । यहां पर भी कोरोना कॉल और महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है। लोग बकरा खरीदने आते हैं लेकिन दाम सुनकर नहीं ले पा रहे हैं ।किसान बकरा व्यापारी की माने तो महंगाई बहुत ज्यादा है खरीदार रेट से आधा दाम लगाते हैं । इसी कारण बकरे की खरीदारी कम हो रही है । और लोग महंगाई का बहाना बनाते हुए दाम से भी कम देकर बकरा खरीदने की चाह रखते हैं। ऐसे में किसान बकरा व्यापारी का कहना है । कई वर्षों बाद ऐसा नजारा देखने को मिला। जब खरीददारों के जेब खाली है।




