Latest

मानवता के कल्याण के लिये भारत को “सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र ” घोषित करे-शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द जी

भक्ति के साथ शक्ति की आराधना करे-स्वामी पंचानन्द गिरी

( अनुराग शुक्ला )
कोटा (अनुराग दर्शन समाचार ) ।श्रीकुलम् शक्ति पीठ की पीठाधीश्वर माता नीति अम्बा जी द्वारा कोटा (राजस्थान) में आयोजित त्रिदिवसीय प्रथम प्राकट्योत्सव समारोह के धर्म मंच से उपस्थित सनातन धर्मावलम्बियों को अपना मार्गदर्शन एवम् आशिर्वाद प्रदान करते हुए श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट् अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि यदि सनातनधर्मी इसी प्रकार विखण्डित एवम् विभाजित रहे तो भारत की सांस्कृतिक पहचान नष्ट होने में समय नहीं लगेगा | यदि ऐसा हुआ तो आने वाली पीढ़ियाँ भयंकर परिणाम भुगतने को विवश होंगी | पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने भक्ति के साथ शक्ति की आराधना करने को कहा | क्योंकि बिना शक्ति केे स्थाई शान्ति न कभी सम्भव थी, न सम्भव है और न ही सम्भव हो सकती है | सम्पूर्ण विश्व मानवता के कल्याण के लिये भारत को तत्काल “सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र ” घोषित किया जाना आवश्यक है | धर्म मंच पर जूना अखाड़ा के जगद्गुरु स्वामी पंचानन्द गिरि जी महाराज, माता नीति अम्बा जी, स्वामी अखण्डानन्द तीर्थ जी महाराज, स्वामी बालकानन्द जी महाराज, स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज, कोटा दक्षिणी के विधायक सन्दीप शर्मा , राजस्थान विप्र बोर्ड के अध्यक्षक्ष पं० महेश चन्द्र शर्मा एवम् सभागार में भारी संख्या में सनातन धर्मावलम्बीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button