पेंशनभोगियों को सांसद ने दिया आश्वासन, लोकसभा में उठाया जाएगा कम पेंशन का मुद्दा
इलाहाबाद। सांसद इलाहाबाद श्यामा चरण गुप्त के मिडिया प्रभारी रजनीकान्त ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की आज नैनी औद्योगिक क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ( TSL, BPCL, ITI,TWE, COTTON MILL, ROADWAY, JEEP, AREVA, मेजा कतई मिल इत्यादि) कंपनियों के EPF एवं EPS-95 सदस्यों के प्रान्तीय कल्याण महासंघ द्वारा सांसद श्यामाचरण गुप्ता से मिलकर ईपीएफ 1995 मैं मिल रहे पेंशन के सुधार किए जाने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री पन्नालाल श्रीवास्तव ने सांसद से आग्रह किया की मानसून सत्र के अन्दर हमारी समस्या को संसद में उठाया जाए।
लोगों ने कहा कि हम सब भुखमरी के कगार पर हैं हमें ईएसआई की सुविधा और हमारा पेंशन कम से कम ₹10000 हो।
साथ ही साथ ईएसआई की सुविधा भी मिले । इन लोगों ने कहा कि सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम सब की अपेक्षा बहुत अधिक है। आशा है कि हमारी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर लेंगे और हम सभी पेंशन भोगियों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
सांसद श्री गुप्त ने आए हुए सभी पेंशनभोगियों को आश्वस्त किया कि आपकी समस्या के निवारण हेतु मैं आपकी समस्या को लोकसभा में अवश्य उठाऊंगा और आप सब कर्मचारियों की समस्याओं का स्थाई निवारण करवाने का प्रयास करूंगा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पन्ना लाल ने कहा पिछले 44 वर्ष से गैर संशोधित अन्सदाई कर्मचारी पारिवारिक पेंशन तथा 24 वर्स से गैर संशोधित कर्मचारी पेंशन योजना के तहत बुजुर्ग पेंशन दम्पतियों को मात्र 33 रुपए प्रतिदिन की दर से 1000 रूपये मासिक पेंशन दिया जा रहा है।
उम्र के इस पड़ाव में कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों के साथ क्या यह मजाक नहीं तो और क्या? जिसने रास्ट्र के निर्माण में अपनी जवानी लगा दी और आज उसके साथ ऐसा मजाक किया जा रहा ।सांसद ने कहा कि पूर्व की सरकारे चाहे जैसी भी रही हो हम सब की आशा एवं विस्वास आपकी सरकार मोदी सरकार में है की हमे इंसाफ अवस्य मिलेगा ।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप सेसतीश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, लाल चन्द्र, गिरधारी सिंह ,वेड श्रीवास्तव,जे के दस गुप्ता, जे डी सक्सेना , वी के श्रीवास्तव, वी के मल्होत्रा, एस के जयसवाल ,सीतला प्रसाद श्रीमानवेंद्र मजूमदार, देवेंद्र नाथ, आर के श्रीवास्तव, सेनगुप्ता, सीपी गुप्ता प्रकाश पाठक,मुंडली पांडे,तारणी शरण श्रीवास्तव,अर्जुन पंडित, महा नाथ,सतीश चन्द्र श्रीवास्तव,विनय प्रकाश श्रीवास्तव,धीर सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

