भारत की विरासत, मर्यादा, परम्पराओं के आराध्य हैं श्रीराम: उपराष्ट्रपति

(अनुराग शुक्ला )
अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उपराष्ट्रपति श्रीराम लला के दर्शन के समय विजिटिंग/कमेंट पुस्तिका में उपराष्ट्रपति के विचार ‘‘उपराष्ट्रपति ने लिखा कि मेरा जीवन मेरे पत्नी एवं परिवार के सदस्य के साथ श्रीराम लला जी गर्भग्रह के दर्शन से धन्य हो गया। भगवान राम सदियों से उच्च संस्कारों भारत की विरासत, संस्कृत, मानव परम्पराओं को मर्यादा के साथ बढ़ाने के लिए अराध्य है। पूरे भारत ही नही विश्व में इनके विचार, इनके संकल्प, इनके आदर्श विचार एवं व्यवहार को परम आदर के साथ लिया एवं माना जाता है। भगवान श्रीराम एवं बनने वाला यह मंदिर भारत के गौरव को बढ़ाने वाला तथा हमारे इस अराध्य के लिए यह अद्वितीय होगा। इसके निर्माण कार्य में जुड़े समस्त लोगों, श्रद्वालुओं और केन्द्र व राज्य सरकार को हार्दिक बधाई देता हूं तथा अयोध्या में परिवार सहित आना श्रीराम लला के गर्भग्रह में परिवार सहित माथा टेकना अपने को भाग्यवान मानत हूं। मैं प्रभु श्री राम के चरणों में पुनः प्रणाम करता हूं। एम वेंकैया नायडू‘‘


