एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

हत्या से गांव के लोगों में दहशत
पुलिस कर रही है छानबीन हत्यारों को पकड़ने में लगी एसटीएफ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में शुक्रवार की रात में एक बडी वारदात हुई। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस से लेकर एसएसपी तक मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की सात टीमें राजफाश के लिए लगी हैं।
आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि राहुल ने पत्नी, बच्चों को मारकर आत्महत्या की है। उसका शव फंदे से लटका मिला था। ससुराल पक्ष पर उत्पीडन का आरोप। पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। बताते हैं कि सुसाइड नोट में साले व कुछ अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट नहीं मान रही है। फिलहाल मामले की पड़ताल जारी है। हत्याकांड की जांच में एसटीएफ को भी लगाया गया है, पुलिस पहले ही जांच कर रही थी।
*सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक*
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और विधायक गीता पासी भी पहुंचीं। उन्होंने गमगीन परिवार के लोगों को सांत्वना दी। साथ ही न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहां
तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला भी पहुंचे।
*आइजी व एसएसपी ने की पड़ताल*
घटनास्थल पर पहले प्रयागराज के एसएसपी और बाद में आइजी भी पहुंचे। परिवार के अन्य लोगों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही मातहतों को मामले के जल्द राजफाश का निर्देश दिया है। उधर पुलिस टीम हमलावरों के बारे में क्लू तलाश रही है। सीढ़ी के रास्ते पर पैरों के ताजा निशान भी मिले हैं। पैरों के निशान छोटे बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन सब बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
*पशुओं का व्यापारी था राहुल*
कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था। निवासी भादवा सिराथू थाना कोखराज निवासी 42 वर्षीय राहुल तिवारी दुधारू पशुओं का व्यापार करता था। वह सुरेश कुमार तिवारी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। राहुल तिवारी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और तीन बेटियों के साथ रहता था। बेटियों की उम्र 12, सात और पांच वर्ष थी।
*सी एम योगी आदित्यनाथ ने किया शोक व्यक्त*
*पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश*
*डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी प्रयागराज की घटना पर जताया शोक*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी प्रयागराज की घटना पर शोक व्यक्त किया है।
*दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई-केशव मौर्या*
एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई हत्या पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।अगर कोई विपक्ष का नेता भी उन्हें बचाने की कोशिश करेगा तो बचा नहीं पाएगा।
*ADG ने प्रयागराज पर दिया बयान*
इस मामले में एडीडी ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रयागराज मामले पर कहा कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड सभी मौके पर हैं।एसएसपी ने जो बाइट दी है उसमें जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें परिजनों के मुताबिक मृतक का अपनी ससुराल से कोई ज़मीनी विवाद चल रहा था। दूसरी तरफ ये आशंका भी जताई जा रही है कि किसी कारणवश पहले परिवार को मारा और आत्महत्या की है। लेकिन ये सत्य है की 4 लोग की हत्या हुई है, सभी साक्ष्यों को एकीकृत रूप से परीक्षण किया जा रहा है और कोई भी व्यक्ति जो इसमें दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा। शासन और DGP की तरफ से यही निर्देश मिले मिले हैं की ADG प्रयागराज जोन के निकट परीक्षण में इसकी विवेचना की जायेगी और इसमें एसटीएफ का भी सहयोग लिया जाएगा।
*जांच के लिए किया टीम गठित*
एसएसपी अजय कुमार ने जांच के लिए सात टीमें गठित की है। दो बिन्दुओं पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.ल। परिवार के मुखिया राहुल तिवारी का शव फंदे से लटका मिला, जिससे यह कहा जा रहा है कि राहुल ने ही पत्नी और बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की. दूसरा यह कि किसी तीसरे व्यक्ति ने सभी की हत्या कर दी है, पांच लोगों की हत्या से गांव में मचा हड़कंप मचा है। परिजन ससुराल पक्ष से विवाद को हत्या की वजह बता रहे हैं, कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था।
*एक ही कमरे में मिला पति-पत्नी और बच्चों का शव*
पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एक ही कमरे के भीतर पांचों व्यक्तियों का शव बरामद हुआ है जिसमें पत्नी के साथ तीनों बच्चों का शव क्षत-विक्षत हालत में बेड पर पड़ा मिला। जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। ऐसे में इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि इस पूरी हत्याकांड को आरोपियों द्वारा सुसाइड दिखाने की भी कोशिश की गई हो। हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि पति द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद खुद को फांसी लगाई गई है या फिर पांचों परिजनों की हत्या के बाद घटना को सुसाइड करार देने की कोशिश की गई है।
*हत्या में प्रयुक्त हथियार किया बरामद*
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़े को भी घर के पास से बरामद कर लिया है। मौके पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद है। बता दें कि नवाबगंज इलाके में दो वर्ष पहले भी एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।ऐसे में एक बार फिर से उसी इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।




