वी एंड वी इंटरटेनमेंट के बैनर की आगमी भोजपुरी के लिए काजल राघवानी, अभिनेता विक्की सिंह ,संजय पाण्डेय व संजय वर्मा अनुबंधित

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।काजल राघवानी और चॉकलेटी स्टार विक्की सिंह नई भोजपुरी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हाँ, फ़िल्म निर्माता राजन चन्द ने हाल ही में काजल राघवानी , संजय पाण्डेय , संजय वर्मा और बतौर हीरो विक्की सिंह की अपनी अगली फिल्म के लिए अनुबंधित कर करके फिल्म का शुभारंभ कर दिया है। फ़िल्म का नाम क्या होगा, इसके डायरेक्टर कौन होंगे, फ़िल्म के बाकी कलाकारों के बारे में जल्द अपडेट दिया जाएगा। अभिनेता विक्की सिंह ने कहा कि काजल राघवानी एक सुलझी हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। मेरा सौभाग्य है कि ऐसे सुलझे हुए कलाकार के साथ काम करने मौका मिला है। और आप को बता दू कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे प्रभावित किया है। फ़िल्म में मेरा किरदार काफी अलग है और ऐसा कैरेक्टर है जिससे दर्शक आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। वहीं राजन चन्द ने कहा कि काजल राघवानी , अभिनेता विक्की सिंह, संजय पांडेय व संजय वर्मा को अनुबंधित कर के अगली फिल्म का शुभारंभ बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ कर दिया है। “हर हर महादेव,। पी आर ओ अरविंद मौर्य व हिमांशु यादव है |



