Latest

सदर बाजार में धूमधाम से निकली हनुमानजी की शोभायात्रा,विशाल भण्डारा

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कैंट स्थित सदर बाजार में “श्री हनुमान मंदिर कमेटी” के तत्वावधान में वार्षिक हनुमानोत्सव के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से निकाली गई हनुमानजी जी की विशाल शोभायात्रा। सदर बाजार में श्री हनुमानजी जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री‌ हनुमान मंदिर कमेटी के द्वारा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तकहनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदर काण्ड पाठ,भजन कीर्तन, एवं हवन यज्ञ किया गया।
सुंदर काण्ड पाठ की समाप्ति के पश्चात हनुमानजी की भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालुओ की भीड़ शामिल रही शोभायात्रा के आगे आगे ध्वजा पताका फैल रही थी और भक्तों के द्वारा जय श्रीराम जय हनुमान के जयकारे लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा का समापनपूरे कैंट क्षेत्र में घूमते हुए वापस रात्रि 12 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचकर हुआ। इसी क्रम मंदिर के प्रांगण में आज कमेटी के द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित किया गया है।।जो शाम 7 बजे से लेकर भक्तों के आने तक निरंतर चलता रहेगा। शोभायात्रा यात्रा में कमेटी के संजीव कनौजिया, रोहित सक्सेना, राजाराम कनौजिया रजत, डैनी, अभिषेक रविशेक शान्तनु,शीटू सोनकर, दुर्गेश कुमार,पवन कुमार सौरभ,चंदन, विवेक, विशाल आकाश, सुनील कुमार,आदि सदस्य उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी कमेटी के प्रभारी राजेश सोनकर ने दी।

Related Articles

Back to top button