छात्रवृत्ति न आने पर एनएसयूआई ने जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री का सौपा ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज दोपहर 12 बजे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर के नेतृत्व में छात्रो ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पैदल चलकर छात्रवृत्ति न आने पर नारेबाजी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर आक्रोश ब्यक्त किया।
साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को छात्रवृत्ति निर्गत हो संबंध में द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आग्रह किया कि छात्र मध्यम वर्ग से आते है और छात्रवृत्ति के आशा से आगे की पढ़ाई संचालित कर पाते हैं, अभिवावकों के रोजी रोजगार इस कोरोना में छीन गए है महंगाई से नूंन रोटी नही चल पा रहा कॉलेज की फ़ीस छात्र आख़िर कैसे भरें ?
छात्रों का एक स्वर में आग्रह था कि छात्रों युवाओं के भविष्य अंधकार मय हो रहा सरकार इस पर पुनः विचार करें अन्यथा लाखों की तादाद में छात्र आगे की पढ़ाई से वंचित हों जावेगा।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि सरकार कहती है कि छात्रवृत्ति के लिए बजट नहीं है तो पूंजीपतियों के लाखों करोड़ों में कर्जा माफी के लिए बजट है छात्रों की छात्रवृत्ति शुल्क भरपाई संबंधित बजट क्यों नहीं? प्रदेश महासचिव अजय पांडेय बागी कहते है कि छात्रों का कमर तोड़ने में कोई कसर नही छोड़ रही यह सरकार यह सरकार छात्र विरोधी है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,अजय पांडेय बागी,अभिषेक शुक्ल,वैभव सिंह अनजान,शिवम पटेल,अर्पित केसरवानी इत्यादि रहें।




