Latest

कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर पीडीए ने अवैध कब्जा खाली कराया

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आज गोकुल सेक्टर कसारी मसारी कालिंदीपुरम आवास योजना में कई वर्षों से कई घरों में अवैध कब्जे बनाकर रह रहे लोगों को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खाली कराया। कसारी मसारी कालिंदीपुरम क्षेत्र के गोकुल सेक्टर आवास योजना में तीन परिवार ने अवैध रूप से कब्जा करके कई वर्षों से रह रहे थे।स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें व प्रार्थना पत्र दिए मगर कार्यवाही करने में पीडीए असहज महसूस कर रहा था। पीडीए द्वारा कई बार नोटिस देने के बाबजूद खाली नहीं कर रहे थे।विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के कालिंदीपुरम राजरूपपुर में दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने पीडीए द्वारा निर्मित मकानों में अवैध कब्जे बनाकर रह रहे लोगों का मामला उठाया तो मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश पर शिवानी सिंह जोनल अधिकारी के नेतृत्व में पीडीए ने तीन मकानों को खाली कराया।
            

Related Articles

Back to top button