जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम महराज पहुंचे आश्रम, हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जगदगुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज सनातन ज्ञान पीठ कुरुक्षेत्र आश्रम हरियाणा प्रयागराज के अरैल स्थित नागेश्वर धाम आश्रम आज पहुंच गये हैं। शिष्य और श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महराज का आश्रम में फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वह आश्रम में 2 मई तक रह कर शिष्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर विविध धार्मिक प्रसंगों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद 3 मई से 11 मई तक चित्रकूट के अखंड परम धाम जानकी कुंड में अपराहन 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा करेगे। उन्होंने बताया कि वह धार्मिक स्थलों केदारनाथ बद्रीनाथ, नैमिष्यरायण, वृंदावन अयोध्या सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्री राम कथा और भागवत कथा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां सनातन धर्म को मजबूती मिलती है वही अधिक से अधिक लोग सनातन धर्म से जुड़े रहे हैं।




