मेला समाचार

मंत्री नन्दी ने पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, इंडस्ट्रियलिस्टों के साथ मनाया अपना 48वां जन्मदिन

फतेहपुर से प्रयागराज तक जगह-जगह हुआ मंत्री नन्दी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन

कीडगंज में काटा 51 किलोग्राम का केक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हमेशा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपना 48वां जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को समर्पित करते हुए उन्हीं के बीच में उनके साथ मनाया। अपने चहेते नेता का समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फतेहपुर से लेकर प्रयागराज तक जगह-जगह मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में फिर एक बार कैबिनेट मंत्री बनने और औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार फतेहपुर के रास्ते प्रयागराज आने वाले मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। फतेहपुर से लेकर प्रयागराज तक जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, देवतुल्य कार्यकर्ता, इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यापारी एवं समर्थक उनके इंतजार में खड़े रहे, फूलों की वर्षा कर मंत्री नन्दी का स्वागत किया। आज कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन होने की वजह से लोगों का उत्साह व उमंग दुगुना हो गया। स्वागत के साथ ही जगह-जगह लोगों ने केक भी कटवाया। कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं समर्थकों के बीच मंत्री नन्दी ने जगह-जगह केक काटा और सभी के अभिवादन को स्वीकार किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे जब भी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के बीच में आते हैं, खुद को ज्यादा ऊर्जावान पाते हैं। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी एवं देवतुल्य जनता का स्नेह और प्यार ही उनकी ताकत है। जिसकी वजह से वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालने के साथ ही उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। लखनऊ से प्रयागराज आते समय फतेहपुर से ही मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का स्वागत एवं अभिनन्दन प्रारम्भ हो गया। फतेहपुर में चौडगरा जीटी रोड, मालवां फतेहपुर शहर, हंसवा, खागा, अझुवा बाजार, सैनी बाजार, मूरतगंज, पूरामुफ्ती, बम्हरौली, मुंडेरा, धूमनगंज तक जहां मंत्री नन्दी का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं देर शाम मंत्री नन्दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. राम याद सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन राष्ट्रवादी काव्य गुलाल एवं अभिनन्दन समारोह में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनन्दन करने के साथ ही 51 किलोग्राम का केक काटा गया।

Related Articles

Back to top button